Advertisement

Advertisement

मतदान निर्धारित केन्द्रों पर 2 व 4 फरवरी को होगा

 मतदान निर्धारित  केन्द्रों पर 2 व 4 फरवरी को होगा

श्रीगंगानगर,। गंगनहर प्रणाली के जल उपयोक्ता संगमों के प्रथम चरण के चुनाव हेतु मंगलवार 1 फरवरी 2022 को सिंचाई विश्राम गृह श्रीगंगानगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपस्थित मतदान दलों के कार्मिकों को श्री रामाकिशन, अधिशाषी अभियन्ता, गुण नियन्त्राण खण्ड हनुमानगढ़ एवं श्री रधुवीरदास अरोड़ा, सेवानिवृत अधिशाषी अभियन्ता द्वारा चुनाव प्रक्रिया एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
 अधीक्षण अभियन्ता श्री धीरज चावला एवं जोनल अधिकारी श्री बलविन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता, श्री चन्द्रभानु गुप्त, अधिशाषी अभियंता, श्री मल्लूराम, अधिशाषी अभियंता, श्री निरंजन लाल मीणा,्र अधिशाषी अभियन्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित हुये। प्रशिक्षण उपरान्त मतदान दलों द्वारा चुनाव सामग्री प्राप्त कर अपने आवंटित मतदान केन्द्रों की ओर प्रस्थान किया गया। समस्त मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केन्द्रो पर पहुंच कर मतदान केन्द्र पर चुनाव से पुर्व की व्यवस्थाये सम्पादित कर ली गई है। अधिशाषी अभियंता, जल संसाधन उत्तर खण्ड, श्रीगंगानगर के अधीनस्थ जल उपयोक्ता संगम कोठा, हिन्दुमलकोट, सुजावलपुर, ओडकी, दुलापुरकेरी, फतूही, खाटलबाना, मिर्जेवाला, मटीली राठान, 19 एफ, फूसेवाला, कमीनपुरा, 6 एफ, मोहनपुरा में चुनाव 2 फरवरी 2022 एवं मलकाना कलां, मोहला, नग्गी, दलपतसिंहपुरा, 14 एस मांझीवाला, रामगढ संगर, केसरीसिंहपुर, धनुर, दौलतपुरा, मदेरां, बडिंगा, 48 एफ में चुनाव 4 फरवरी 2022 को निर्धारित मतदान केन्द्रों में किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement