Advertisement

Advertisement

मतदान निर्धारित केन्द्रो पर 8 फरवरी को करवाएं जायेगे

 मतदान निर्धारित केन्द्रो पर 8 फरवरी को करवाएं जायेगे

श्रीगंगानगर,। गंगनहर प्रणाली के द्वितीय चरण के 8 जल उपयोक्ता संगमों क्रमशः रडेवाला, मानकसर, 1 एफएफबी-ए, 4 एफएफए, ख्यालीवाला, मोटासर खुनी, खरलां व निजामपुरा (कुरैशिया) में नाम-निर्देशन का कार्य गठित दलों द्वारा 1 फरवरी 2022 को सम्पन्न करवाया गया।
अधीक्षण अभियन्ता श्री धीरज चावला ने बताया कि जल उपयोक्ता संगम  मोटासर खुनी में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए तथा जल उपयोक्ता संगम रडेवाला, 1 एफएफबी-ए, 4 एफएफए, ख्यालीवाला, मोटासर खुनी, खरलां व निजामपुरा (कुरैशिया) में 2-2, एवं  मानकसर में 3 प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु खड़े हुए हैं, जिनके चुनाव 8 फरवरी 2022 को निर्धारित मतदान केन्द्रो में करवाएं जायेगे।
उन्होने बताया कि02 फरवरी 2022 को अधिशाषी अभियंता, जल संसाधन दक्षिण खण्ड, श्रीगंगानगर के अधीनस्थ 9 जल उपयोक्ता संगमों क्रमशः डेलवां, 7 डीडी, पदमपुर, घुदुवाला, 15 जैड, साहबसिंहवाला, 11 जैड, 4 जैड, 17 बीबी हेतु नाम निर्देशन किया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement