Advertisement

Advertisement

अम्बाला-श्रीगंगानगर-अम्बाला ट्रैन आंशिक रद्द रहेगी

 अम्बाला-श्रीगंगानगर-अम्बाला ट्रैन आंशिक रद्द रहेगी

श्रीगंगानगर,। उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर भटिंडा-श्रीगंगानगर रेलखंड पर मलोट स्टेशन पर नॉन इण्टर लॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें आंशिक रद्द रहेगीः-
1. गाडी संख्या 14525, अम्बाला कैन्ट-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 07.03.22 को भटिंडा स्टेशन तक संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा भटिंडा-श्रीगंगानगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला कैन्ट रेलसेवा दिनांक 07.03.22 को भटिंडा स्टेशन से संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-भटिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement