Advertisement

Advertisement

NSUI ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यथिति पर किया कार्यक्रम आयोजित,स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर किया बच्चो को सम्मानित

हनुमानगढ़। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर एनएसयूआई द्वारा रविवार को जंक्शन के आरआर कॉन्वेट स्कूल में आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गांधी विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। सद्दाम हुसैन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में शिक्षा, चिकित्सा और विज्ञान सहित कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रचार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज का सुदृढ़ीकरण, स्वतंत्र निर्वाचन एवं वित्त आयोग का गठन महत्वपूर्ण है।

एनएसयूआई कार्यकर्ता सद्दाम हुसैन ने कहा कि भारत के निर्माता का श्रेय जिस तरह नेहरू जी को दिया जाता है, उसी तरह आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को माना जाता है। आधुनिक सोच के धनी राजीव गांधी जी ने 20वीं सदी में ही भारत को 21वीं सदी का उन्नत राष्ट्र बनाने का सपना संजोया था, जो आज यथार्थ होता नजर आ रहा है। जब कम्प्यूटर क्रांति का राजीव गांधी ने सूत्रपात किया, तब तत्कालीन विपक्षी पाटियों ने उनका विरोध किया, मगर उन्होंने अपने मन में भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और तकनीकी विकास के मार्ग के माध्यम से तेज रफ्तार से दौड़ता मुल्क बनाए रखने का सपना संजोए रखा, जिसके दम पर आज भारत के टेक्नोक्रेट्स विश्व में अपना परचम फहरा रहे हैं।

रविवार को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ललित कुमार, द्वितीय गगनदीप व तृतीय हर्षदीप रही। तीनों विद्यार्थियों को आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजे खान जी, रसीदा खान जी,राहुल धारणिया,संजय इंद्लिया,हुसैन खान,अनुराग चौधरी, एडवोकेट अरूण कांडा ,प्रिंस शियाग, अभिषेक भाकर,करनी सिंह,रोहित, सहाबाज,मसूक खान, जूमे ख़ान,इंसाफ अली जुनाब अली,नदीम खान,राजेश,तनवीर बरार, कीरत सिंह मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement