लविश सहारण ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मैडल

 लविश सहारण ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मैडल


श्रीगंगानगर,। श्रीगंगानगर निवासी पूर्व पार्षद दलीप सहारण के पुत्रा लविश सहारण ने ‘खेलो इंडिया‘ में गोल्ड मैडल जीता है। लविश सहारण ने यह गोल्ड मैडल जूडो के 73 किलो वर्ग में जीता है। लविश सहारण ने आज अपनी उपलब्धि के साथ जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
जिला कलक्टर ने लविश से उसकी खेल के बारे में उपलब्धियों की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अपने हाथों से लविश को गोल्ड मैडल पहनाया। लविश सहारण के साथ उनके पिता दलीप सहारण, कोच जगदीप सिंह भी थे।
लविश सहारण इससे पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनेक मैडल जीते हैं। खेलो इंडिया प्रतियोगिता हरियाणा के पंचकूला शहर 8 जून से 13 जून तक हुई थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ