हनुमानगढ़। श्री पीरखाना हनुमानगढ़ टाउन में 20 वा शुभ सालाना दीवान का आगाज गुरुवार को सुबह बाबा के रोजे नहलाकर व चादर चढ़ाकर किया गया। इस मौके पर बाबा हरबंस लाल गर्ग गद्दीदार द्वारा प्रथम चादर चढ़ाई गई और शहर की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सालाना दीवान पिछले 19 वर्षों से सुबह जा रहा है जिसमें पंजाब हरियाणा राजस्थान व अन्य जगहों से श्रद्धालु बाबा जी के दर्शनों के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। इस साल आना दीवान पर पिछले वर्ष के अनुसार 20 से 22 हजार श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है इस सालाना दीवान की तैयारियों में सभी सदस्य पिछले 1 माह से जुटे हुए है। आज रात्रि को 7:00 बजे बाबा का दीवान सजाया जायेगा विशाल भंडारा लगाया जायेगा।

Social Plugin