पेन्शनर समाज की हुई बैठक,दो मिनट का रखा मौन

हनुमानगढ़ । आज पेन्शनर समाज हनुमानगढ़ टाऊन की मिटिंग में राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा हनुमानगढ़ टाऊन के भूतपूर्व अध्यक्ष डा. स्वदेश मित्र सैनी व वरिष्ट पेन्शनर द्वारका प्रसाद अग्लिहोत्री के निधन पर पेन्शनर समाज के सदस्यों ने उनकी आत्माओं को शान्ति प्रदान करने के लिये दो मिनट का मौन धारण किया । इसके साथ शेरगढ के पास हुये भयान्क हादये के बाद जिसमें 17 लोगों के अंकाल मौत के ग्रास बने । पेन्शनर समाज जिला शाखा हनुमानगढ़ टाऊन ने इस दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट करने के लिये आज प्रात: 11 बजे पेन्शनर हाल हनुमानगढ़ टाऊन में शोक सभा का आयोजन किया । इस मौके पर पेंशनर समाज के काफी सदस्यों ने उपस्थित होकर मृतकों को श्रंद्वाजलि दी ।