संकटमोचन बालाजी धाम परिसर में फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया

 हनुमानगढ़। श्री संकटमोचन बालाजी धाम परिसर में गुरुवार को फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के अंतर्गत 8 मार्च को श्री श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में जिम्मी नारंग, सुनीता पारीक, कुमार नीरज ने बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों का गुणगान कर भगतो को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में विशेष आकर्षण का केंद्र बाबा का विशेष श्रगार व फूलो की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके पश्चात 9 मार्च प्रात: 10:00 बजे बाबा को खीर चूरमा कडी खिचडे, पूरी सब्जी का भोग लगाकर भंडारा बरताया गया। सेंकडो भगतो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सुमित रिणवा एवं समिति के मांगू सिंह शेखवात, भारत भूषण कौशिक, राम गोयल गोदारा, पवन अग्रवाल, राजेंद्र बत्रा, जसवीर खोसा, नरेश शर्मा, राजेंद्र पुरोहित, मलकीत मान आदमी ने कार्यक्रम में अपनी सेवाएं दी। पंडित विकास शर्मा, ललित शर्मा मनोज शास्त्री ने सेवाएं दी।