Advertisement

Advertisement

देवधाम भगवती जोहड़ी आश्रम में मनाया होली महोत्सव


  सादुलपुर (ओमप्रकाश)। देवधाम भगवती जोहड़ी आश्रम में होली पर्व अन्तर्गत महंत विनोदानंदपुरि के सान्निध्य में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामावतार जांगिड़, रतनलाल गोस्वामी, ओमसिंह राजपूत, मोहरसिंह सैनी, ललित स्वामी, मंगतूराम, कमल सेठिया, गोपाल शर्मा, विकास जांगिड़, संदीप भगेला, प्रदीप अत्री आदि ने एक से बढकर एक होली धमाल गीतों की प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा गांव भगेला के लोक कलाकारों ने भी होली गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में महंत विनोदानंदपुरि ने कहा कि संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखना भावी पीढियों के लिए प्रेरणा रहेगी। उन्होंने पर्व एवं मंदिरों को धर्म का प्रतीक बताते हुए जागरुकता की भी आवश्यकता जताई। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं ने गुलाल का तिलक कर महंत का अभिनंदन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement