Advertisement

Advertisement

सेना के जवानो ने दी राष्ट्र निर्माण योजनाओ की जानकारी

मुख्य रहा बेटी बचाओ बेटी पढाओ और डिजिटल इंडिया का प्रचार

रामेश्वरम ट्रस्ट सदस्यों ने किया स्वागत

सूरतगढ़,भगवानसर,मानकसर,28पी बीएन स्टेंड,श्योपुराक्सी,पालीवाला सहित दर्जन भर गांवो में दिया संदेश

(रामकरण पूनम प्रजापति)
सूरतगढ़
भारतीय सेना की डॉट आर्टिलरी ब्रिगेड सायकिल रेली द्वारा टीम लीडर केप्टन सौरभ सिंह के नेत्रत्व में राष्ट्र निर्माण की योजनाओ का संदेश दिया गया। शनिवार को यह रेली चार ऑफिसर,चार जे सी ओ और बारह जवानो के साथ फरीदकोट से भटिंडा फिर गंगानगर होते हुय ेकेंचियाँ ,संघर मोड़,पालीवाला,श्योपुराक्सी,28 पी बीएन होते हुए सूरतगढ़ छावनी में विश्राम किया। रविवार को आठ बजे सूरतगढ़ होते हुए बीकानेर रवाना हुई। केप्टन सौरभ सिंह ने बताया बीकानेर में प्रवास और संदेश के बाद वापसी हनुमानगढ़ होते हुए होगी।

        ये दिया संदेश जनजागरुकता हेतु

एक मार्च को चली यह रेली 13मार्च को वापस आएगी। इस दौरान उन्होंने सेना के जज्बे का बखान करते हुए मार्ग और प्रवास में कार्यक्रम रखकर नागरिको को सेना में भर्ती केसे हों। सेना में भर्ती के उदेश्य क्या हों। केप्टन सौरभ सिंह ने कहा देशभक्ति का जज्बा ही नागरिको को सेना में भर्ती हेतु उत्साहित करता है। ऐसे में वे नागरिक जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है और मात्रभूमि के लिए कुछ करना चाहते हैं सेना में जरूरी आये।
        केप्टन सौरभ सिंह ने कहा भारत सरकार ने देश के समग्र विकास हेतु वचन बध हैं। देश हित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना जिसने आज बेटियों को नया स्वरूप दिया है। आज बेटी घर से बाहर निकल कर कामयाबी की राह पर चल रही है। ऐसे में हम सब इस योजना को जन जन तक पहुंचाए और बेटियों के लिए आवाज बने। उन्हें सम्बल प्रदान करें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान के रूप में भारत की हर जगह को साफ सुथरा बनाये रखने का आह्वान किया।

               रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया जोरदार स्वागत

बस स्टेंड एक के एस आर पर रामेश्वरम ट्रस्ट के द्वारा पूरी टीम का सामाजिक कार्यकर्ता रामकरण पूनम प्रजापति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और जवानो की हौंसला अफजाई की गयी। प्रजापति ने  इन जवानो को देशहित बड़ा कदम उठाने के लिए साधुवाद किया। आज जब लोगो के मन में पैसा समाया ह ऐसे में निस्वार्थ और संघर्ष का जीवन जीने वाले ये जवान मात्रभूमि के लिए रातदिन एक किये हैं। उन्होंने बताया मिशन पॉजिटिव इंडिया अभियान के तहत लगातार  पिछले तीन सालो से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ-बेटी जागरूक करो अभियान चलाया जा रहा हैं।वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यों की भी जानकारी दी। ग्रामीणों प्रभुदयाल ,अरविन्द,मोतीलाल,सतवीर,सुभास आदि ने स्वागत किया।

           रात्रि विश्राम टीम ने सूरतगढ़ छावनी में किया। रविवार को अठाईस पी बीएन के दुकानदारो को भारत सरकार की योजनाओ की जानकारी दी। केवल मायल,शंकर टाक,साहबराम,मदनलाल ,आसपास के राहगीरों ने स्वागत किया। बीस सदस्यों की यह टीम 13दिनों बाद देश में विकास का पहिया तेज गति से दौडाते हुए वापस अपने गन्तव्य स्थान फरीदकोट जआयेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement