Advertisement

Advertisement

अमित शाह फिर गरजे बोले हमारी सरकार बनते ही बलात्कार आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति होंगे सलाखों के पीछे

राष्ट्रीय । यूपी चुनाव अपने पुरे रंग में रंगे हुए हैं  सभी पार्टियों का एक दूसरे पर वार लगातार जारी हैं जिसे देखो अपने आप को सर्वश्रेष्ठ बताने लगा हुआ हैं ।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज  बड़ा ब्यान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को  भी चुनौती देने से  नहीं चुके और कहा , ‘गुनाहगारों का गिरेबान पकडो लेकिन लगता हैं  आपसे नहीं होगा अखिलेश .. ना ही आप  कर पाओगे .. 11 (मार्च)  को भारतीय जनता पार्टी  की सरकार बनेगी तो हम गायत्री प्रजापति को पाताल से भी ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल देंगे।’  प्रदेश की पुलिस ने अखिलेश के खासम खास गायत्री के खिलाफ बुंदेलखंड की एक माता और बेटी के बलात्कार के आरोप पर एफआईआर नहीं दर्ज की। मां बेटी को उच्चतम न्यायालय जाना पडा और शीर्ष अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी कमाल हैं । उसके बाद भी छह दिन तक गायत्री चुनाव प्रचार करते रहे और पुलिस ने उन्हें नहीं पकडा। गायत्री ने 27 फरवरी को वोट भी डाल दिया, तब भी नहीं पकडा। ‘कहते हैं कि गायब हो गये, फिर कहते हैं कि सरेंडर (आत्मसमर्पण) करो। क्या सरेंडर की सलाह के लिए मुख्यमंत्री या पुलिस होती है
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बेटी न्याय की मांग कर रही है और मुख्यमंत्री गुनाहगार को बचा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लिए इससे बडा दाग क्या हो सकता है, जब भैंस खो जाती है तो उसका पता लगाने के लिए सरकार दौड पडती है।
अपर पुलिस महानिदेशक चौधरी ने कहा कि प्रजापति की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की भी मदद ली जा रही है। वह देश से बाहर नहीं जाने पाये, इसके प्रयास हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की नेपाल से सटी सीमा है और इस सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्रीय बल सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की है। एसएसबी को भी प्रजापति के मामले में एलर्ट कर दिया गया है।


Advertisement

Advertisement