Advertisement

Advertisement

बिना जांच पड़ताल किये मुकदमा दर्ज करने का पुलिस पर लगा आरोप,एसपी को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़। जाँच -पड़ताल किये बगैर झूठी शिकायत का आरोप लगते हुए संगरिया थाना में दर्ज मुकदमा नम्बर 13 /2017 की निष्पक्ष जाँच करवाने की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगो ने शुक्रवार जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि सुखदेव सिंह पुत्र माडू सिंह निवासी
रामपुरा फूल बठिंडा के  लड़के जितेंद्र की शादी परमजीत कौर पुत्री सुखदेव सिंह निवासी जंडवाला सिखान संगरिया में मार्च 2016 को हुई थी। अक्टूबर 2016 में परमजीत  अपनी माँ से मिलने का कहकर मायके आ गयी। कुछ दिनों बाद लड़का अपनी पत्नी को लेने गया तो लड़की के माता -पिता ने लड़की को नही भेजा और 7 जनवरी को ससुराल पक्ष पर दान -दहेज मांगने का झूठा आरोप लगते हुए संगरिया थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया। संगरिया थाना अधिकारी ने बिना कोई जाँच किये और बिना दूसरे पक्ष की सुनवाई किये विभिन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक से मिले भारतीय किसान क्रन्तिकारी यूनियन के अध्यक्ष  फूल , राजेन्द्र सिंह ,जगरूप सिंह ,बीकर सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,कर्नेल कौर ,मुख्तयार कौर आदि ने मामले की निष्पक्ष जाँच करवाने की मांग की है।


Advertisement

Advertisement