प्रबुद्ध नागरिको व व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न

हनुमानगढ़। टाउन की फुडग्रेन मर्चेन्टस धर्मशाला में नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन राजकुमार तंवर की अध्यक्षता में प्रबुद्ध नागरिको व व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारियों की एक बैठक गुरूवार को हुई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवीसिंह भाटी द्वारा संकलित एवं लिखित पुस्तक घरेलु नुक्सों पर आधारित पुस्तक के विमोचन हेतु बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये राजकुमार तंवर को संयोजक बनाया गया एवं बैठक में उपस्थित विभिन्न प्रबुद्ध नागरिकों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। आयोजन समिति के सदस्य मोहन चंगोई ने बताया कि यह कार्यक्रम 19 मार्च 2017 रविवार को 3 बजे राजवी पैलेस, हनुमानगढ़ में होगा। पुस्तक विमोचन कार्यकम के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप व अन्य नेतागण करेेगे। इस बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपूर सिंह, प्रेम बंसल, पार्षद महादेव भार्गव, व्यापार मण्डल शिक्षण समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, पूर्व सरपंच लियाकत अली, कृषि उपज मण्डी समिति के उपाध्यक्ष पवन गोल्याण, फुडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष हिसारिया, भाजपा युवा नेता आनंद सिंह राठौड़, पूर्व उपसभापति कालुराम शर्मा, पार्षद राजीव कपूर, अरोड़वंश सभा के सचिव जसपाल छाबड़ा, सिंधी समाज के खानुचंद भारवानी, रतनलाल सिंधी, कपड़ा मर्चेन्टस एसोसिएशन के ज्योती प्रकाश, अरोड़वंश के अध्यक्ष सतीश कटारिया, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप ऐरी, विकास डोडा व अन्य संगठनों के सदस्य मौजूद थे।