बैबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारम्भ हुआ

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित बैबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज में गुरूवार को सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय निदेशक तरूण विजय व संस्था के चैयरमैन आशीष विजय, प्रशासक परमानंद सैनी व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संतोष चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित हुए संस्था निदेशक तरूण विजय ने कहा कि पढाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों का जीवन बहुत महत्व होता है। सभी छात्राध्यापिकाओं को इस प्रकार के प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का नेतृत्व शक्ति भी बढती है। प्रबंध समिति के चैयरमैन आशीष विजय ने कहा कि छात्राध्यापिकाओं को इस प्रकार की प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भग लेना चाहिए क्योकि ये छात्राध्यापिका भविष्य में अध्यापन कार्य करेगी ऐसी प्रतियोगिताओं इनके लिये विशेष महत्व रखती है। बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि हमारे महाविद्यालय में इस प्रकार कि प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय करता है। रंगोली हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। इन छात्राध्यापिकाओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रोत्साहन मिलता है। प्राचार्य डॉ. संतोष चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 समूह में छात्राओं ने भाग लिया। सभी के द्वारा आकर्षक व मनमोहक रंगोलिया बनाई गई। इस प्रतियोगिता में 6 नम्बर ग्रुप रजनी कविता व रीटा प्रथम स्थान पर रही व स्नेहा, सुमन व निर्मला द्वितीय स्थान पर एवं शोभा, मंजु और सुशीला, मोहिनी, मंजु, मिनाक्षी, ज्योति तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मण्डल में निरालाश, प्रीती शर्मा, सुश्री ज्योति कंवर रहे। इस कार्यक्रम कॉलेज प्रशासक परमानंद सैनी, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक, उपप्राचार्य मनोज शर्मा, राजकुमार महला आदि मौजूद थे।