दोनों जिलों में आगामी चार दिनों में अंधड़-वर्षा की आशंका

बींझबायला विनोद सोखल

श्रीगंगानगर। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के दौरान हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में आंधी-तूफान, धूल उडऩे और बरसात होने की आशंका व्यक्त की है।  मौसम विभाग का मानना है कि दोनों जिलों में सात, आठ, नौ और दस मार्च को आसमान पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बरसात भी हो सकती है। साथ ही आंधी-तूफान, धूल उडऩे की भी आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में सात मार्च से बारह मार्च तक न्यूनत तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ