Advertisement

Advertisement

नेहरू युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय बालिवाल प्रतियोगिता का आयोजन

 खिलाड़ियो को सम्बोधित करती प्रदेश सचिव कृष्णा पूनिया
सादुलपुर (ओमप्रकाश)। नेहरू युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार ब्लाक, तहसील  युवा बालिवाल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम इन्द्रपुरा व बिजावास ग्राम के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्णा पूनिया ने करते हुए कहा कि खेलो के शिक्षा के साथ अनिवार्य विषय के रूप् में शामिल किया जाना चाहिए। खेल के प्रोत्साहन के लिए सरकार को खेल के लिए बजट मे वृद्धि की जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेल नीति के अन्तर्गत इनामी राशी में 10 प्रतिशत की वृद्धि करके उदाहरण पेश किया था। झुन्झुनू मे पूर्ववृति सरकार द्वारा खेल विश्वविद्यालय की घोषणा की थी जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने बन्द करने पर तुली हुई है जो युवा खिलाडियों के साथ धोखा है। इस अवसर पर जयसिंह पूनिया, जयभगवान शर्मा, सुरेन्द्र, रामनिवास, सोमवीर, जयचन्द, राजकुमार, बनवारीलाल, महेन्द्र आदि उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिता में चन्दीराम बैरासर ने प्राप्त किया।

Advertisement

Advertisement