Advertisement

Advertisement

भाजपा युवा मोर्चा और देहांत मण्डल हनुमानगढ़ की बैठक आयोजित

हनुमानगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर व देहात मंडल की संयुक्त बैठक जंक्शन किसान भवन में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्र्रियंका बालान, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक थे। बैठक की अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष पारितोष सारस्वत व देहात मंडल अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सिधू ने की। बैठक में प्रदेश मंत्री प्रियंका बालान ने युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के निर्देशानुसार चलाये गये अभियान युथ चला बुथ के अन्तर्गत एक बुथ पर दस युथ की टीम बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बड़े से लेकर छोटे चुनावों में युथ की अहम भुमिका होती है। उन्होने कहा कि कोई भी चुनाव युथ के बिना नही जीता जा सकता है इस लिये आगामी चुनावों के लिये युथ को अभी से सक्रिय होना होगा और हर बुथ पर दस युवा कार्यकत्र्ताओं की एक मजबूत टीम बनानी होगी। कार्यक्रम में टाउन देहात मंण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष जसपाल सिंह सिद्धु का युवा मोर्चा द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रकाश तंवर, मदन पुनिया, हिमांशु महर्षि, विकास कुमार, नगर मण्डल से शिव सिंह राव, विक्रम कुमार, हैरी वर्मा, सुमित सारस्वत, जयंत, मोनू भाटी व देहात मण्डल से करणवीर सिंह, सुनील राव, नाजम सिंह, जसराज बेगड़, मनप्रीत सिंह सहित युवा मोर्चा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement