Advertisement

Advertisement

बालाजी बगीची में होगा वृंदावन साकार

श्रीबालाजी भजन मंडल धूमधाम से मनायेगा होलीमहोत्सव
श्रीगंगानगर। चारों ओर गूंजते बाबा के होली के भजन ओर फूलों की होली खेलते श्रृद्वालू। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा १३ मार्च की सुबह पुरानी आबादी के उदाराम चौक स्थित सिद्वपीठ श्रीझांकीवाले बालाजी मंदिर की श्रीबालाजी बगीची में। यहां पर धूमधाम से होलीमहोत्सव मनाया जायेगा।
वहीं मंदिर के प्रमुख सेवादार प्रेम अग्रवाल 'गुरूजीने बताया कि इस विशाल होलीउत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसके तहत सभी सेवादारों को अलग-अलग सेवायें सौंपी गई। उन्होंने बताया कि सुबह १३ मार्च की सुबह 8 बजे श्रीबालाजी बगीची में विद्वान ब्राह्वाणों के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद सुबह 8.30 से 9 बजे तक रामनाम संकीर्तन होगा। उन्होंने बताया कि रामनाम संकीर्तन के उपरांत भक्तों द्वारा फूलों की होली खेली जायेगी। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की संचेतन झांकियां सजाई जायेगी, जो मनमोहक होगी। वहीं फूलों की बारिश के साथ-साथ ईत्र की वर्षा भी होगी। वहीं कार्यक्रम के उपरांत श्रीझांकीवाले बालाजी महाराज को क्तों द्वारा सवामणी का भोग लगाया जायेगा व यही प्रसाद श्रृद्वालुओं में वितरित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से श्रीबालाजी भजन मंडल कर रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement