Advertisement

Advertisement

विधायक विजय बंसल पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर विधानसभा सदस्यता से बर्खास्त करने की मॉग


  सादुलपुर (ओमप्रकाश)। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रतिनिधी मण्डल ने भरतपुर विधायक  विजय बन्सल द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर पर आपतिजनक टिप्पणी करने का जमकर विरोध प्रदर्शन कर महामहीम राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी सुभाषकुमार भडिया को ज्ञापन सौंपकर विजय  बन्सल पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर विधानसभा सदस्यता से बर्खास्त करने की मॉग की है।
 शिक्षक  संघ अ म्बेडकर के अध्यक्ष जयवीरसिंह सिँघल ने बताया कि भरतपुर के डिग विधानसभा  के विधायक  विजय बन्सल न स्वीधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ आपतीजनक टिप्पणी की है जोकि एक निन्दनिय कार्य किया है। वहीं संघ के रामकुमार धानिया, उम्मेद सूणिया, लक्ष्मीनारायण बोद्ध, रघुवीर सिंह बाडेटिया, सीताराम सिंघल, राकेश गोठवाल, सेवान्नद चौहान, चन्द्रभान,  राकेश गोठवाल, चन्द्रभान गोठवाल एवं अजय सिंह आदि प्रतिनिधी मण्डल ने उपखण्ड अधिकारी सुभाषकुमार भडिया को ज्ञापन सोंपकर विद्यायक विजय बन्सल पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर विद्यानसभा सदस्यता से बर्खास्त करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement