Advertisement

Advertisement

हनुमानगढ़ -सवेरा का नया अभियान सार्थक दीवाली,घर-घर जाकर बेचेंगे मिट्टी के दिये


आज 10:30 बजे रेलवे स्टेशन के पास से होगा शुभारंभ

 रोहताश सैनी
 नोहर। थोड़े ही समय मे सामाजिक सेवा के क्षेत्र की अग्रणी संस्था बन चुकी सवेरा सेवा संस्थान के नये अभियान का आगाज गुरुवार से होगा। नये प्रोजेक्ट सार्थक दीवाली के कॉर्डिनेटर जगतपाल शर्मा (संपादक नोहर जगत) ने बताया कि दीवाली के पावन अवसर पर उन चेहरों पर भी मुस्कान हो जो आर्थिक कमजोरी के कारण दिवाली की चकाचौंध से बहुत दूर रहकर केवल उसे निहारते रहते हैं।

 इसके लिए ही संस्थान ने अपने महत्वाकांक्षी अभियान सार्थक दिवाली को शुरू करेगा। वहीं सवेरियन रफीक चौहान ने बताया कि सार्थक दीपावली मनाने के उद्देश्य से सवेरा सेवा संस्थान ने एक मुहीम शुरू की है।

 जिसके अंतर्गत इस बार दीपावली पर मिटटी के दीयों का ही उपयोग करने के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा। चौहान के अनुसार डोर टू डोर जाकर मिट्टी के दीये विक्रय किये जायेंगे। संस्था की ओर से 11 दीयों की कीमत महज 10 रूपये रखी गयी है। इससे एकत्रित राशि जरूरतमन्दों की सहायतार्थ खर्च की जायेगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर सभी सवेरियन में उत्साह बना हुआ है। गुरुवार को सुबह साढ़े10 बजे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में रेलवे स्टेशन के निकट से अभियान का आगाज किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement