Advertisement

Advertisement

धनतेरस 2017 -अपनी राशिफल के अनुसार क्या करे क्या ना करे आज,पढ़े सभी राशियों पर विशेष


भक्ति/डिवोशन । हर किसी के मन में होता है कि लक्ष्मीजी को कैसे प्रसन्न करें, कैसे घर में वैभव, स्वास्थ्य लाभ, सुख-समृद्धि और उन्नति के रास्ते खुल जाएं।धनतेरस पर यदि अपनी राशि के मुताबिक सामान खरीदें तो लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। 


पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है। इस बार धनतेरस 17 अक्टूबर को है। दीपावली की ही तरह धनतेरस भी काफी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। परंपरा भी चली आ रही है कि इस दिन एक गरीब इंसान से लेकर अमीर व्यक्ति तक अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करता है। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है।


छोटा हो या बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें

मेष राशि वालों को धनतरेस की दोपहर में ही चांदी का कोई बर्तन खरीद लेना चाहिए। वे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीदेंगे तो बेहद शुभ माना जाएगा।



घर के बुजुर्गों के लिए कपड़े खरीदें

वृषभ वालों को इस दिन अपने घर के बुजुर्गों के लिए कपड़े खरीदना चाहिए। यह उनके पूरे घर परिवार के लिए ही बेहद शुभ रहेगा। इसके साथ ही चांदी या तांबे के बर्तन खरीदने भी इनका भाग्य बढ़ाएगा।


मिथुन राशि वाले किचिन का सामान खरीदें

ज्योतिष जी बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को सोने से बने जेवर या सोने के सिक्के खरीदना चाहिए। यह अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार हो। यह जेवर खुद या अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए ले सकते हैं। हरे रंग के पर्दे या हरे रंग के ही घरेलू सामान खरीदेंगे तो आपके जीवन में सदा हरियाली बनी रहेगी।


सफेद रंग का वाहन ले सकते हैं

कर्क राशि वाले इस दिन सफेद रंग की वस्तुओं को खरीदकर घर लाएं। वे चाहे तो सफेद रंग का नया वाहन खरीद सकते हैं। चांदी खरीदना और इलेक्ट्रानिक सामान भी लाना इनके लिए काफी शुभ रहेगा।



निवेश नहीं करें, लेकिन तांबे के बर्तन जरूर खरीदें

सिंह राशि के लोगों को निवेश नहीं करना चाहिए। उन्हें तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। सिंह राशि वाले कपड़े खरीद सकते हैं। उन्हें इस दिन सोना, जमीन-जायदाद और शेयर में पैसा नहीं फंसाना चाहिए।


कन्या राशि के लोग खरीदें गणेशजी की मूर्ति

कन्या जिनकी राशि है वे लोग संपत्ति खरीद सकते हैं। सोना, चांदी और कपड़े खरीदना इनके लिए शुभ रहेगा। गणेशजी की मूर्ति खरीदकर लाने से गणेशजी और लक्ष्मीजी का आशीर्वाद बना रहेगा।



सिर्फ सजावटी सामान खरीदें, निवेश नहीं करें

तुला वालों को इस दिन सोना,चांदी और प्रापर्टी में पैसा नहीं फंसाना चाहिए। घर का सजावटी सामान, सौंदर्य से जुड़ा सामान और घर परिवार के लिए कपड़े कपड़े खरीदना चाहिए। यह सालभर आपको शुभ फल देगा।


लोहे का सामान नहीं खरीदे वृश्चिक वाले

वृश्चिकः बर्तन, सोना, चांदी, कपडे आदि खरीद लें, लेकिन लोहे से जुड़ा सामान नहीं खरीदना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीदना शुभ रहेगा।


प्रापर्टी खरीद सकते हैं धनु राशि वाले

धनु के लिए समय अच्छा है। शेयर और प्रापर्टी के साथ ही सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। सोने के जेवर, तांबे के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।



चांदी का सिक्का खरीदें मकर राशि वाले

मकर राशि वाले इस बार सोने-चांदी के सिक्के खरीद लेना चाहिए। बर्तन और आभूषण भी बरकत देंगे। वैसे आपका समय अच्छा होने के कारण कोई भी सामान खरीदना शुभ रहेगा।


संपत्ति खरीदने से बचें कुंभ वाले

वैसे कुंभ राशि वाले भी कुछ भी सामान खरीदेंगे तो शुभ रहेगा। इन्हें स्थाई संपत्ति खरीदने से बचना चाहिए। सौंदर्य से जुड़े सामान, स्वर्ण, जूते-चप्पल भी बेहत लाभ देंगे।



लकड़ी का सामान खरीदेंगे तो होगा लाभ

मीन राशि के लिए सोना, चांदी के साथ ही कपडा खरीदना शुभ माना गया है। लकड़ी का सामान खरीद ज्यादा अच्छा साबित हो सकता है। शेयर और स्थाई संपत्ति खरीदने में पैसा नहीं लगाना चाहिए। कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीद सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement