श्रीगंगानगर।(गोविंद गोयल) चिंतक एक आदमी एकांत मेँ करे। पढ़ाई दो जने साथ करें और गायन तीन व्यक्ति करें तो बेहतर है। इसी प्रकार सफर चार जनों का और खेती पांच व्यक्तियों द्वारा की जानी चाहिए। मिशन हजारों व्यक्तियों के साथ होता है। ये कहना है भारतीय गौ क्रांति मंच के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक संजय मूंदड़ा का। उनके शब्दों मेँ, गौ की सेवा और गौ की रक्षा भी एक मिशन है। वे आज रात फेसबुक पर गोपाष्टमी के मौके पर आयोजित स्पेशल गो गो लाइव शो मेँ सवालों के जवाब दे रहे थे। श्री मूंदड़ा ने कहा कि जब विधान सभा मेँ हर प्रकार की बात होती है तो गौ की भी होनी चाहिए। गौ की दुर्दशा केवल एक व्यक्ति या एक संगठन से नहीं रुक सकती। इसके लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए। शो के दौरान मैडम अनीता अरोड़ा ने अग्रसेन नगर मेँ बेसहारा गौवंश से संबन्धित प्रश्न किया।
उनके प्रश्न पर संजय मूंदड़ा ने कहा कि वे अपने पार्षद से कहें इन्हें सूरतगढ़ रोड पर स्थित गौशाला मेँ भिजवाने की व्यवस्था करवा दे, उसके बाद की ज़िम्मेदारी मेरी होगी। श्री मूंदड़ा ने शो मेँ बताया कि नगर परिषद ने उस गौशाला की ज़िम्मेदारी मुझे दी है। शिव सर्किल से पशुओं को उधर ले जाया गया है। शो मेँ अनिल चिढ़िया ने पुरानी ट्रक यूनियन की पुलिया के निकट प्रतिदिन गंदगी खाने वाले गौवंश का मुद्दा उठाया। संजय मूंदड़ा ने उनसे कहा कि वे थोड़ा प्रयास कर उसे गौशाला मेँ भिजवा दें। संजय मूंदड़ा ने कहा कि गाय का धार्मिक महत्व है।
वह हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। उसका तो गोबर और मूत्र भी बहुत फायदेमंद है, दूध का तो कहना ही क्या। मूंदड़ा ने कहा कि उनके मंच का हिंसा से कोई लेना देना नहीं। जो सड़कों पर किसी से मारपीट करते हैं ऐसे दलों से उनका कोई वास्ता नहीं है। ना वे और ना उनका मंच ऐसे किसी प्रयास का समर्थन करते हैं। गौ सेवा के माध्यम से राजनीति मेँ और सक्रिय होने के सवाल पर संजय मूंदड़ा ने कहा,
मैं राजनीति से या राजनीति मुझसे अलग ही कब हुई। मैं तो राजनीति छोड़ना भी चाहता हूँ तो राजनीति मुझे नहीं छोड़ती। उनके अनुसार चुरू जिले की सभी गौ शालाओं की ज़िम्मेदारी मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने उनको दे रखी है।
संजय मूंदड़ा ने आधे घंटे के इस शो मेँ बहुत से सवालों के जवाब दिये। जो व्यक्ति लाइव जुड़े उनको प्रश्नों को भी संजय मूंदड़ा ने खूब महत्व दिया। संजय मूंदड़ा से हुई चर्चा देखने और सुनने के लिए क्लिक करें, गो गो लाइव शो विद संजय मूंदड़ा, मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक भारतीय गौ क्रांति मंच।
0 टिप्पणियाँ
इस खबर को लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया हैं खुल कर लिखे ताकि पाठको को कुछ संदेश जाए । कृपया अपने शब्दों की गरिमा भी बनाये रखे ।
कमेंट करे