राजस्थान गजसिंहपुर  ( सुरेन्द्र गौड़ ,  फोटोग्राफ फ़तेह सागर ) श्री गंगानगर संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाली श्रीकरणपुर की जनता  बेहद दुखी है । उन्होंने इस क्षेत्र से कई मंत्री दिये किंतु अधिकतर मंत्री बन जनता की भूल बैठे और उनकी अपेक्षाओं पर खरे नही उतरे । इसी का नतीजा है सम्पूर्ण क्षेत्र रोजगार संसाधन विहीन,और समस्याओं सी घिरता गया ।


 यहाँ जनता की सेवा का संकल्प लेकर सत्ता सुख तक पहुँचे नेता मुगलशासक निति पर उतर आये और जनता को दास मानते हुए रोज़ी ,रोटी और मकान जैसे मूलभूत सुविधाएँ तक उपलब्ध करवाने में असमर्थ हो गये । इस क्षेत्र की जनता ने जगतार सिंह कंग, गुरमीत सिंह कुन्नर और सुरेन्द्र पाल सिंह टी टी  जैसे नेताओं को अपना प्रतिनिधत्व करने का मौका दिया किंतु कुन्नर अरेस्ट्रोकेट नेता बन कर रह गए तो सुरेन्द्र पालसिंह टीटी सत्ता सुख के बाद जनता को सिरे से भूल बैठे । 


वे हमेशा मीडिया और भाजपा  पदाधिकारियों से उलझते रहे । इतना ही नही इन दोनों के कार्यकाल में अफसर शाही इतनी बेलगाम हुई की जनता दो पाटों में घिसती रही। लेकिन इन नेताओं पर कोई फर्क नही पड़ा । अफसर इन्हें पढ़ाते रहे और मंत्री किसी बच्चे की तरह पढ़ते हुए जनता का बुरा करने में उनकी हाँ में हाँ मिलाते रहे ।जनता को रूई की तरह धुना गया । जिसमें प्रत्यक्ष शह मौन मंत्रियों की भी मददगार रही ।

ध्यान देवे- रिपोर्ट एक्सक्लूसिव ने शुरू किया नेता जी परिचय कार्यक्रम

इतना सब होने के बाद पूर्व मंत्री कुन्नर और मौजूदा मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टी टी  एक बार फ़िर लंगोट कस कर चुनावी मैदान में उतरने के लिए कसरत करने लगे है  किंतु जनता अब इन दोनों नेताओं की बातों में आने वाली नही है ।


जनता इन दोनों को सबक सिखाने के मूड में है। जनता सड़क पर पुलिस, ऑफीस में अफसर  की शिकार होने का खौफ भूली नही है । समस्याओं से लगतार जूझती जनता  इनका का कर्ज चुकाने के लिए तैयारी में जुट गई है ।