Advertisement

Advertisement

भारत जानो कार्यक्रम- पढ़ें, लिखें, आगे बढ़ें और दुनिया में भारत का नाम रोशन करें अपनी जड़ों को न भूलें -राज्यपाल


जयपुर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने विदेशों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे अपनी जड़ों को जरूर जानें। अपने देश की संस्कृति को समझें। भारतीय संस्कृति विश्व की पुरातन संस्कृति है। राज्यपाल श्री सिंह से रविवार को यहां राजभवन में युवा भारतीय प्रवासियों ने मुलाकात की।             





राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने कहा कि ‘‘ भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। भारतीय मनिषियों ने शांति, अहिंसा, और सत्य के बारे में पूरी दुनिया को बताया है। यहां के कण-कण में देश प्रेम, त्याग और शौर्य मौजूद हैं। श्री सिंह ने कहा कि आप सभी से मिलकर मुझे बेहद  प्रसन्नता हुई है। मुझे महसूस हो रहा है कि मैं अपने परिवार से मिल रहा हूँ। आप सभी खूब पढ़े, आगे बढें और दुनिया में भारत का नाम रोशन करें, लेकिन अपनी जड़ों को न भूलें।                                     





ट्रिनिडाड व टोबैगो, फिजी मॉरीशस, गुयाना, इजरायल, मलेशिया, दक्षिण अफ्रिका, नीदरलैंड्स, श्रीलंका, फ्रांस और सूरीनाम में रह रहे प्रवासी भारतीय बच्चों से राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने कहा कि भारत के ऎतिहासिक स्थलों को जरूर देखें और उनके इतिहास को समझें। भारत बहुत अच्छा देश है। यहां के लोक गीत-संगीत को सुनें और अपनी धरती और पूर्वजों को जानें।           





राज्यपाल श्री सिंह को प्रवासी बच्चों ने कहा कि वे भारत आकर अभिभूत हैं। भारत में आकर उन्हें लगा है कि वे अपने घर आ गये हैं। लम्बी यात्रा के बाद भी यहां आकर उन्हें थकान महसूस नहीं हो रही है। 
           




राज्यपाल को दल की प्रमुख व विदेश मंत्रालय में उप सचिव श्रीमती मनीषा ने बताया कि प्रवासी बच्चों को भारत को जानो कार्यक्रम के तहत भारत भ्रमण कराया जा रहा है। मंत्रालय का यह 45 वां संस्करण है। इस संस्करण में राजस्थान भ्रमण को जोड़ा गया है। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव श्री देवाशीष पृष्टि, विशेषाधिकारी डॉ. अजयशंकर पाण्डेय व विशिष्ट सचिव श्री राजेश कुमार गुप्ता सहित विदेश मंत्रालय व राजस्थान के पर्यटन विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement