राज्यपाल की संवेदना


जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के सांसद हुकुम सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
   




राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने शोक जताते हुए कहा है कि ‘‘स्वर्गीय हुकुम सिंह मेरे मंत्रिमण्डल में मंत्री थे। उनकी प्रशासन पर अच्छी पकड़ थी। वे कुशल जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से समाज, प्रदेश व पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।‘‘





राज्यपाल श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ