Advertisement

Advertisement

कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल


श्रीगंगानगर (विनोद सोखल)। सुखाडिया सर्किल-बीरबल चौक सड़क मार्ग पर आज सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गये। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। 





जवाहरनगर पुलिस थाना के एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि हादसे में 3 एच ब्लॉक निवासी हरीश कोहली पुत्र ओमप्रकाश कोहली व उसकी बहन कंचन मैणी पत्नी सुन्दर मैणी निवासी मॉडल कॉलोनी को चोटें आई हैं। दोनों बहन भाई बाइक पर सवार होकर गौशाला मार्ग पर जा रहे थे।





उप सभापति अजय दावड़ा के मकान के सामने चौराहे पर बीरबल चौक की तरफ से आ रही कार से बाइक की भिड़न्त हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गये। लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। एएसआई ने बताया कि वह बयान दर्ज करने अस्पताल में गये थे, लेकिन उनकी हालत अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं थी। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement