Advertisement

Advertisement

परिजनों ने करवाया अस्पताल में भर्ती


श्रीगंगानगर। सादुलशहर क्षेत्र के गांव बुधवाली निवासी एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। जली हुई अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। जानकारी के अनुसार बुधरवाली गांव के 40 वर्षीय सतनाम पुत्र दीवानचंद ने आज सुबह 9 बजे घर में खुद को आग लगा ली।





 परिजनों ने बताया कि सतनाम की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसी वजह से कम्बल ओढने के बाद उसने आग लगा ली। पता चलने पर परजिनों ने आग बुझाकर उसे संभाला और उपचार के लिए गांव के अस्पताल में लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसे गंगानगर जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।





 दोपहर बाद परिजनों ने सतनाम को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया। सिर से लेकर पैर तक जल जाने की वजह से चिकित्सकोंं ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement