Advertisement

Advertisement

Rajasthan:बजट को लेकर महिला राज्य कर्मचारियों ने राजे का जताया आभार


राजस्थान। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित राज्य कर्मचारियों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कॉलेज विद्यार्थियों ने मुलाकात की और राज्य बजट में की गई कल्याणकारी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

राजे से विभिन्न कर्मचारी संगठनों से संबद्ध महिला कर्मचारियों-अधिकारियों ने कहा कि बजट में चाइल्ड केयर लीव की ऐतिहासिक घोषणा कर उन्होंने न केवल महिला कर्मचारियों बल्कि उनके पूरे परिवार को सौगात दी है। इससे पूरे प्रदेश की महिला कर्मचारियों में खुशी है। अब वे और अधिक मनोयोग और उत्साह से राजकार्य का निर्वहन कर पाएंगी।

  राज्य महिला अधिकारी एवं कर्मचारी एकीकृत महासंघ की महासचिव विजेता चारण, राजस्थान स्टेट सर्विसेज वूमन ऑफिसर्स एसोसिएशन की महासचिव सोनल माथुर, राजस्थान राज्य महिला शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष कमला लाम्बा के साथ बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का फूलमालाएं भेंटकर और चुनरी ओढाकर आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  सुमन शर्मा भी उपस्थित थीं। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) के प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह धाकड़, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रहलाद शर्मा सहित महासंघ की जिला शाखाओं से पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और राजे का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने चाइल्ड केयर लीव, संस्कृत शिक्षा में शिक्षकों की नियुक्ति तथा सेवा नियमों में संशोधन कर राज्य सरकार ने पूरे कर्मचारी वर्ग को तोहफा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement