चूरू:-पूनियां ने ऐथेलेटिक्स मीट में रजत पदक किया प्राप्त

उप निरिक्षक सतवीरसिंह पूनियां 

रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,सादुलपुर (ओमप्रकाश)। राजगढ़ निवासी एवं राजस्थान पुलिस के उप निरिक्षक सतवीरसिंह पूनियां ने ऐथेलेटिक्स मीट में रजत पदक प्राप्त किया है। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुई इंडो बंगला देश ओपन ऐथेलेटिक्स मास्टर मीट में सतवीरसिंह ने पोल वाल्ट में तीसरा स्थान पाकर रजत पदक प्राप्त किया है। इन्होने बाधा दौड़ में भी भाग लिया, मगर एक अंक पीछे रह जाने के कारण चतुर्थ स्थान पर रहे तथा इससे पूर्व अक्टूबर 2017 में अजमेर में हुई राज्य स्तरीय इसी मीट में सतवीर सिंह पूनियां ने जेवलीन एवं डिस्कस थ्रो 

में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इन प्रतियोगिताओं में देश के 25 प्रान्तों के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। सतवीर सिंह पूनिया अब इन्टरनेशनल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे, जिसके लिए वह तैयारियों में जूट गए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ