Advertisement

Advertisement

दोगुनी होगी 2022 तक किसानों की आय: मोदी


नेशनल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय को लेकर एक बार फिर प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की परियोजनाओं का उद्देश्य कृषि में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे 2022 तक कृषि आय दोगुनी हो जाएगी। बता दें कि मोदी दिल्ली के पूसा कैम्पस में कृषि उन्नति मेला को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसका मकसद अगले चार वर्षों में किसानों की आय दोगुनी करना है। 

उन्होंने यह भी कहा कि शनिवर को कार्यक्रम के दौरान 'कृषि कर्मण' और 'दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन' पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। वह जैविक कृषि पर आधारित एक पॉर्टल का भी उद्घाटन करेंगे और साथ में 25 कृषि विज्ञान केंद्रों की आधारशिला रखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement