Advertisement

Advertisement

अब तक जिले में 13,50,022 मतदाता है मतदाता सूची में - जिला निर्वाचन अधिकारी


  • मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया 


श्रीगंगानगर, । जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानाराम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद भी नाम जोडने व हटाने का क्रम जारी रहेगा। 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल अब तक 13 लाख 50 हजार 22 मतदाता है।
    ज्ञानाराम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होने बताया कि सादुलशहर विधानसभा क्षेत्रा में पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 238, महिला मतदाता एक लाख 2 हजार 158 है। गंगानगर विधानसभा क्षेत्रा में पुरूष मतदाता एक लाख 13 हजार 585 तथा महिला मतदाता एक लाख 4 हजार 8 है। करणपुर विधानसभा क्षेत्रा में पुरूष मतदाता एक लाख 15 हजार 901, महिला मतदाता एक लाख 5 हजार 202 है। सूरतगढ विधानसभा क्षेत्रा में पुरूष मतदाता एक लाख 20 हजार 634, महिला मतदाता एक लाख 6 हजार 719 है। रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्रा में पुरूष मतदाता एक लाख 28 हजार 535 तथा महिला मतदाता एक लाख 15 हजार 984 तथा अनूपगढ विधानसभा क्षेत्रा में पुरूष मतदाता एक लाख 18 हजार 471 तथा महिला मतदाता एक लाख 5 हजार 588 है। इस प्रकार जिले में कुल पुरूष मतदाता 7 लाख 10 हजार 420 तथा महिला मतदाता 6 लाख 39 हजार 602 है।
    जिला कलक्टर ने बताया कि 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाएं होगी, जिसमें मतदाता सूचियों का पठन होगा तथा नये मतदाता बनाने के आवेदन, नाम हटाने के आवेदन भी लिए जाएंगे। ग्राम सभा 3 व 4 को भी लगातार रहेगी। 7 अक्टूबर 2018 को प्रातः से सायं 7 बजे तक राजनैतिक दलों के बीएलए के साथ भी मतदाता सूचियों की जानकारी दी जाएगी।
    जिला कलक्टर ने एमसीएमसी पैड न्यूज एवं मीडिया प्रकोष्ट की जानकारी दी। किसी भी दल व उम्मीदवार की ओर अधिक झुकाव वाली खबर या विशेषण की खबर पैड न्यूज की श्रेणी में आती है। रेडियो व टीवी पर विज्ञापन के लिए उम्मीदवार को कमेटी से प्रमाणीकरण करवाना होगा। इसके लिए तीन दिन पूर्व आवेदन करना होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी  नखतदान बारहठ भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement