सूरतगढ-श्रीगंगानगर स्पेशल सवारी गाडी का पृथ्वीराजपुर स्टेशन पर होगा ठहराव-निहालचंद


  • 23 सितम्बर से होगा 02 मिनट का ठहरावः- निहालचंद

श्रीगंगानगर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्रा एवं सांसद निहालचंद के प्रयासों से सूरतगढ़-श्रीगंगानगर स्पेशल सवारी गाड़ी का 23 सितम्बर 2018 से प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए पृथ्वीराजपुर स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाडी संख्या 04774, सूरतगढ़-श्रीगंगानगर स्पेशल सवारी गाड़ी 23 सितम्बर 2018 से पृथ्वीराजपुर स्टेशन पर 02.52 बजे आगमन एवं 02.54 बजे प्रस्थान करेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ