Advertisement

Advertisement

#MeToo: ‘मुगल’ के बाद एकता के प्रॉजेक्ट से बाहर हुए सुभाष कपूर


(जी.एन.एस) #MeToo अभियान का असर भी तेजी से देखने को मिल रहा है। यौन शोषण के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बॉलिवुड के तमाम बड़े निर्माता, निर्देशक और कलाकार, जिन पर आरोप लग रहा है, उनके साथ काम करने में कतरा रहे हैं। आज यानी शुक्रवार की सुबह अक्षय कुमार ने साजिद खान के निर्देशन में बन रही अपनी फिल्म ‘हॉउसफुल 4’ की शूटिंग कैंसल कर दी और साजिद को फिल्म के निर्देशन से निकाल दिया गया।


निर्देशक सुभाष कपूर पर भी सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लगा, इसे गंभीरता से लेते हुए निर्माता भूषण कुमार ने अपने पिता गुलशन कुमार की बायॉपिक ‘मुगल’ से सुभाष को बाहर कर दिया। अब खबर है कि ‘मुगल’ से आउट होने के बाद सुभाष को एकता कपूर के प्रॉजेक्ट से भी बाहर कर दिया गया है।



एकता ने इस पूरे मामले में पीड़ित महिला का साथ देते हुए फैसला किया है कि जब तक सुभाष इस आरोप से मुक्त नहीं हो जाते तब तक बालाजी फिल्म्स उनके साथ काम नहीं करेगा। #MeToo अभियान के तहद सुभाष कपूर के अलावा अब तक नाना पाटेकर, अलोक नाथ, विकास बहल, रजत कपूर, कैलाश खेर, अभिजीत भट्टाचार्य, सुभाष घई, साजिद खान, शक्ति कपूर, चेतन भगत और पियूष मिश्रा जैसे दिग्गजों पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।

source Report Exclusive

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement