Advertisement

Advertisement

नव वर्ष के अवसर पर कानून व्यवस्था व शान्ति कायम रहे समस्त एसडीएम होगें कार्यपालक मजिस्ट्रेट -: जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर



श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर एन.शिवप्रसाद मदान ने वर्ष 2019 के आवागमन के अवसर पर 31 दिसम्बर को रात्रि के समय होने वाले आयोजनों के दौरान कानून व्यवस्था एवं शान्ति बनी रहे, इसके लिये जिले के समस्त एसडीएम को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। सभी मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ समन्वय रखते हुए कानून व्यवस्था की पालना करवाना सुनिश्चित करवायेगें।
    नव वर्ष 1 जनवरी 2019 को मनाया जायेगा। नव वर्ष की पूर्व संध्या से मध्य रात्रि तक नव युवकों द्वारा नववर्ष जोश के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर युवा वर्ग क्लब, रेस्टोरेन्ट, बगीचों एवं पर्यटन स्थलों पर एकत्रित होते है। नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम स्थलों पर अशान्ति उत्पन्न नही होने हेतु कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है।
जिला कलक्टर ने बताया कि समस्त उपखण्ड अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर निर्देशित किया जाता है कि वे 31 दिसम्बर 2018 को कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहेगें। डयूटी के दौरान सुनिश्चित कर लिया जावे कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति किसी भी सूरत में बिगडने नही पाये तथा संबंधित पुलिस अधिकारियो से समन्वय रखते हुए आपस में संपर्क बनाये रखेगें। समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपनी सुरक्षा हेतु हेलमेट तथा बाजू पर मजिस्ट्रेट लिखी लाल पट्टी का प्रयोग करेगें और अपनी डयूटी के प्रति उतरदायी होगें। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिये आवश्यकतानुसार पुलिस जाब्ता लगाना सुनिश्चित करेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement