Churu :- युवक व किशोरी घायल, दुष्कर्म का भी आरोप


किशोरी को भगाकर ले जाते कार दुर्घटनाग्रस्त
Churu। चूरू जिले में तारानगर थाना क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार युवक व एक किशोरी घायल हो गये। पुलिस ने जब इस हादसे की जांच-पड़ताल शुरू की तो नया ही मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार कार में सवार किशोरी कथित रूप से अपहृत की हुई थी। 


कस्बे का ही एक युवक यश अग्रवाल इस किशोरी को उसके घर से अगवा कर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप है। किशोरी की मां ने बीती रात थाने में रिपेार्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में मलसीसर, झुंझुनू गई हुई थी। पीछे घर में पति, पुत्र और पुत्री थे। मंगलवार बड़े तडक़े उसकी 15 वर्षीय पुत्री को यश अग्रवाल बहला-फुसलाकर भगा ले गया।


 उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर कार को लापरवाही से चलाया और दुर्घटना कर दी, जिसमें उसकी पुत्री घायल हो गई। जानकारी के अनुसार यश अग्रवाल के भी चोटें आई हैं। दोनों उपचाराधीन है। यश पर अपहरण, दुष्कर्म और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ