Advertisement

Advertisement

चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, नेट में किया बल्लेबाजी अभ्यास


चेन्नई (वेबवार्ता)। राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी खत्म करके महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में पहुंच गए हैं। सीएसके के कप्तान धोनी कल चेन्नई पहुंचे। चेन्नई के घरेलू स्टेडियम चेपॉक में धोनी ने सुरेश रैना और अंबाती रायडू समेत बाकी खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया।


बता दें कि सुरेश रैना सीएसके का कैंप शुरू होने के समय से ही चेन्नई में हैं। जबकि धोनी और रायडू कल ही टीम के साथ चेपॉक में जुड़े हैं। जहां सभी खिलाड़ी बल्लेबाजी कोच माइक हसी की अगुवाई में अभ्यास कर रहे हैं।

कैप्टन कूल के अलावा शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा और दीपक चाहर ने भी गेंदबाजी अभ्यास किया। दिग्गज क्रिकेटर और कोच स्टीफेन फ्लेमिंग भी खिलाड़ियों के साथ जुड़े चुके हैं। वहीं पहली बार सीएसके के लिए खेलने जा रहे रितुराज गायकवाड के साथ इंग्लिश क्रिकेटर सैम बिलिंग्स भी कल ही चेन्नई पहुंचे हैं।


तीन बार आईपीएल खिताब पर कब्जा कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स 12वें सीजन में अपने चैथे खिताब की तलाश में है। 2018 सीजन के विपरीत धोनी की कप्तानी में सीएसके इस बार अपने सारे घरेलू मैच चेपॉक स्टेडियम में खेल सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement