Advertisement

Advertisement

राजग का बयान:-अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी प्रधानमंत्री की ‘संकल्प रैली’


पटना(जी.एन.एस) बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने दावा किया है कि तीन मार्च को पटना में होने वाली ’संकल्प रैली’ एकजुटता और संकल्प की अभूतपूर्व एवं अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राजग के घटक दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने दावा किया कि रैली में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। रैली को लेकर बिहार में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा है।


वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में अब तक जितनी भी रैलियां हुईं हैं उससे कही बड़ी यह रैली साबित होगी। इस रैली में गांधी मैदान के अंदर जितने लोग होंगे उतने ही लोग राजधानी की सड़कों पर भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में आने के लिए राजग के घटक दलों की ओर से व्यवस्था की गई है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अपने साधनों से भी रैली में भाग लेने के लिए आ रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement