Advertisement

Advertisement

Report Exclusive अनूपगढ़:- युवक ने आत्महत्या की,पहले दो बार किया था खुदकुशी का प्रयास


अनूपगढ़। जिले में अनूपगढ़ कस्बे में बीती रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार देर रात को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 6 में एक युवक का शव उसके घर में लटक रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई की। मृतक की पहचान रिंकू (26) पुत्र लक्ष्मण नायक निवासी चक 25 जीबी श्रीविजयनगर के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार रिंकू एक महिला के साथ वार्ड नंबर 6 में किराए के मकान में रह रहा था। रिंकू हलवाई का काम करता था और उसके साथ रहने वाली महिला विवाह शादियों में खाना बनाने का काम करती है। तीन दिन पूर्व यह दोनों श्रीविजयनगर के नजदीक एक गांव में हलवाई  तथा रोटिया बनाने का काम करने के लिए गए थे। रिंकू कल वापस आ गया। महिला अभी वहीं पर ही अपने काम पर थी।


 रिंकू रात को घर में अकेला था और उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व भी रिंकू ने दो बार कीटनाशक दवा का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया था, लेकिन तब उे बचा लिया गया था। वह शराब पीने का आदी था। आज उसका शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। उसके पिता की ओर से मर्ग दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement