Advertisement

Advertisement

इस देश में सोशल मीडिया पर लगा टैक्स,लाखों लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया बंद


युगांडा(जी.एन.एस) अफ्रीकी देश युगांडा में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर टैक्स लगा दिया गया है। इसके चलते लाखों लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल बंद कर दिया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों के बोलने के अधिकार पर प्रहार किया है। दुनिया के किसी भी देश में ऐसा पहली बार हुआ है। युगांडा सरकार ने फेसबुक समेत 60 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर प्रतिदिन 100 सेंट यानी करीब 66 रुपये का टैक्स लगाया है।


राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने गॉसिप पर रोक लगाने की बात कहते हुए टैक्स का प्रस्ताव पिछले साल जुलाई में पेश किया था। इस टैक्स के दायरे में फेसबुक, वॉट्सऐप और ट्विटर समेत 60 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं। इसके चलते करीब 25 लाख लोगों ने इंटरनेट का इस्तेमाल बंद कर दिया है।
अब भी देश के 12 लाख लोग ऐसे हैं, जो टैक्स चुकाकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार की इस कार्रवाई के चलते देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इसके चलते देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement