Advertisement

Advertisement

Sri GangaNagar - आर डी बर्मन फैंस क्लब और शेखावटी विकास समिति का रंगारंग कार्यक्रम,होली के गीतों और चंग धमाल पर थिरक उठे लोग


श्रीगंगानगर।आदर्शनगर पार्क में शनिवार शाम को आर डी बर्मन फैंस क्लब और शेखावटी विकास समिति द्वारा होली के मौके पर आयोजित किए गए विशेष कार्यक्रम `रंग बरसे...' में आए हुए लोग होली के गीतों तथा चंग धमाल की धुन पर थिरक उठे। देर रात तक लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद ही नहीं लिया बल्कि शेखावाटी अंचल की लोक संस्कृति में डूब गए। कार्यक्रम की शुरुआत में आरडी बर्मन फैंस क्लब के गायक कलाकारों मनोज आर्य, राजेश रियाज, सनवर खान, सुनिधि,शिवानी शैलेंद्र सिंह चौहान,ललित डोडा आदि ने होली के गीत सुनाए। कार्यक्रम के थीम सोंग रंग बरसे.... पर लोगों ने खूब आनंद लिया। इसके बाद शेखावटी विकास ग्रुप के गायक कलाकार नौरंगराम भाटी, सुभाष तिवाडी, कैलाश दिनोदिया और उनके साथियों ने शेखावाटी अंचल की संस्कृति में रचे बसे लोकगीतों से समां बांध दिया। 


फाल्गुन  में पत्नी की पति से मनुहार और देवर भाभी की चुहलबाजी के लोक गीतों का लोगों ने खूब मजा लिया। चंग धमाल के साथ गवरी के नृत्य पर तो लोग साथ में ही झूमने लगे। शाम 6:30 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे तक चला। बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया। वार्ड पार्षद लता चौधरी व पार्षद कमला बिश्नोई ने होली की शुभकामनाएं दी। इस तरह के   कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में आदर्शनगर पार्क विकास समिति का सराहनीय योगदान रहा। समिति के अध्यक्ष किशनलाल खुराना को सम्मानित किया गया। 

गायक कलाकारों अनवर खान का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में ढोलक पर सुनील भारती, ड्रम पर चांद भाई सुलेमान, ऑर्गन पर धीरज भारती तथा मनोज आर्य ने संगत की। इस कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों ने ना केवल शिरकत की बल्कि होली की मस्ती में खूब नाचे, थिरके और झूमे। मुख्य अतिथि सीए नीरज चावला ने इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक जीपीसिंह, आर डी बर्मन फैंस क्लब के संयोजक शैलेंद्र सिंह चौहान, अध्यक्ष श्याम गोस्वामी, ललित डोडा,वीरपालसिंह, एडवोकेट मंजू पांडे,डा. कुसुम जैन, डॉ.सविता लालगढ़िया, डॉ. सरिता उपनेजा,प्रेम चुघ, पार्षद अशोक मीठिया आदि का अहम योगदान रहा।


कार्यक्रम में विमल बिहानी, विनोद बिहानी, रवि कटारिया, जगीरचंद फरमा,  गौरी शंकर मित्तल, संदीप अनेजा, डॉ हरीश रहेजा, अमित चलाना, डॉ. ओपी वैश्य, मूलचंद चौधरी आदि काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आर डी बर्मन फैंस क्लब के सचिव आशीष अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।संचालन केवल सचदेवा ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement