Advertisement

Advertisement

Sri GangaNagar - सरकारी पीटीआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


श्रीगंगानगर। एक सरकारी शारीरिक शिक्षकों की आज शनिवार दोपहर को अपने ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकलावा गांव की निवासी विमलेश बिश्नोई (42)को उसके ससुराल वाले मृत अवस्था में रायसिंहनगर  के सरकारी हस्पताल में लेकर आए। सूचना मिलने पर मुकलावा थाना पुलिस तत्काल रायसिंहनगर  में पहुंची। सहायक उप निरीक्षक बलवंत ने बताया कि विमलेश बिश्नोई का गला दबा हुआ है। उसके पिता हंसराज ने रिपोर्ट दी है कि विमलेश की मौत दुपट्टे से गला दब जाने से हुई है।


 उसका दुपट्टा पशुओं को बांधते समय सांकल में फंस गया था। उधर यह चर्चा आम है कि विमलेश बिश्नोई ने कथित रूप से फांसी लगाई है। सहायक उपनिरीक्षक ने कहा की अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। सादुलशहर निवासी हंसराज द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। विमलेश बिश्नोई रायसिंहनगर उपखंड क्षेत्र में चक 17  टीके के सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक थी। 


वह जूडो की ट्रेनर थी। शिविरों में वह महिलाओं को जूडो कराटे से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी देती थी। मृतका विमलेश का पति विष्णु भी शिक्षा विभाग में बाबू है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने लाश परिवार वालों को सौंप दी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement