Advertisement

Advertisement

Report Exclusive भादरा:- दीपक शर्मा कांग्रेस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नियुक्त


भादरा :- (प्रदीप शर्मा)राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष साचिन पायलट के निर्देशो से सामाजिक न्याय एवं  अधिकारिकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति तिवारी ने भादरा निवासी नगर पालिका पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय झमनलाल जी शर्मा ऐडवोकेट के सुपोत्र दीपक शर्मा को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है ।

 दीपक शर्मा व उनके समर्थको ने नियुक्ति के लिए  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री साचिन पायलट, प्रकोष्ठ अध्यक्ष क्रांति तिवाड़ी, पूर्व विधायक व भादरा प्रत्याशी  रहे डॉ. सुरेश चौधरी व प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश कांग्रेस
कॅमिटी सदस्य सुरेंद्र लांबा का आभार जताया है ।

ज्ञात रहे दीपक शर्मा लंबे समय से कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे है। दीपक शर्मा जी की नियुक्ति से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement