Advertisement

Advertisement

बलराम शर्मा बने अधीक्षण अभियंता, गुप्ता बने अतिरिक्त मुख्य अभियंता


श्रीगंगानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तकनीकी सहायक एवं अधिशासी अभियंता बलराम शर्मा को विभाग ने अधीक्षण अभियंता के रूप में तथा अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद शर्मा ने श्रीगंगानगर वृत कार्यालय में गुरूवार को अधीक्षण अभियंता के रूप में अपना कार्यभार संभाला। गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य अभियंता के रूप में चुरू में पदस्थापित किया गया है। 
शर्मा ने अधीक्षण अभियंता का कार्यभार ग्रहण किया तो इस मौके पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सभी अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ- साथ अधिशासी अभियंता (शहर) व अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) का स्टाफ भी मौजूद रहा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के लेखाधिकारी नरेश अग्रवाल, सहायक अभियंता पुरुषोत्तम लाल व पवन अहेरिया सहित विभाग के वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, प्रदीप शर्मा, अजीत सिंह, गुरपिन्द्र सिंह, सुरेन्द्र मिड्ढा, जयकिशन शर्मा, सुनील कुमार बाबूलाल शर्मा, जिला आईईसी कंसलटेंट श्रवण पारीक सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारीगण मौजूद थे। उपस्थित अधिकारियों- कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement