Advertisement

Advertisement

मई माह के दौरान 69 लावारिस बच्चों/महिलाओं को परिजनों/एनजीओं तक पहुंचाया

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन द्वारा रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें मई माह में कुल 69 लावारिस बच्चों/महिलाओं को उनके परिजना/एनजीओ को सःकुशल सुपुर्द किया गया है।
उतर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में विशेष अभियान चलाकर रेल सम्पत्ति, रेल यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किये गये है। साथ ही रेल सुरक्षा बल यात्रा मित्र बूथ का संचालन भी कर रहा है, जो जरूरतमंद यात्रियों की वांछित जानकारी भी उपलब्ध करा रहा है। मई माह के दौरान 7613 यात्रियों ने यात्रा मित्र बूथ से सूचना प्राप्त की, 04 यात्रियों को व्हील चेयर की सुविधा, 07 बीमार यात्रियों को चिकित्सा सुविधा दिलवाई।
रेल अधिनियम के तहत् रेसुब उपरे द्वारा मई माह के दौरान अभियान चलाकर रेल सम्पति अधिनियम के तहत कुल 11 मामलों में 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियन की विभिन्न धाराआें के अन्तर्गत मामले दर्ज किये गये है तथा कुल 110186 रू0 की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई। इसके साथ ही रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल 2808 व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज कर अभियोजित किया गया, जिनसे 4,16,770 रू0 जुर्माना राशि वसूल की गई।
रेलवे स्टेशनों एवं रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिये रेल सुरक्षा बल द्वारा निरन्तर विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें रेलवे परिक्षेत्र में होने वाली गैर-कानूनी घटनाओं में निरन्तर कमी आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement