Advertisement

Advertisement

युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन खाटां गांव के पंचायत भवन में किया।

 रायसिहनगर।नेहरु युवा केन्द्र, श्री गंगानगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के जिला युवा समन्वयक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार रायसिंहनगर ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक (एन. वाई. वी.) अभिषेक प्रजापति एवं खाटां समाज सेवी युवा मंडल  ने पडौ़स युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन खाटां गांव के पंचायत भवन में किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में अलग अलग वार्ताकारों ( महेंद्र पाल सिंह एस.आई. बी.एस.एफ. खाटां,सरपंच मंजु भारी, मंगाराम सी.आई.डी. बी.एस. एफ.खाटां,काशीराम जांदू वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटां, विनोद सुथार अध्यक्ष डॉक्टर कलाम फाउंडेशन 50एन.पी. ततारसर) ने हमारे समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्याख्यान देकर युवाओं को जागरूक किया। महिला शिक्षा, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कौशल विकास, रोजगार कैसे प्राप्त करें आदि विषयों पर चर्चा की गई।       इस दौरान अभिषेक प्रजापति ने ग्रामीणों को, युवक युवतियों को नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया और युवाओं से जुड़ने की अपील की तथा युवाओं को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से जुड़कर अपने क्षेत्र का युवा मंडल के माध्यम से सकारात्मक विकास किस प्रकार कर सकते है बताया गया तथा जल शक्ति अभियान, फिट  इंडिया-स्वस्थ इंडिया की जानकारी दी और वृक्षारोपण करने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों,युवाओं तथा बच्चों ने सामुहिक रूप से भोजन ग्रहण किया ।पूरे कार्यक्रम में लगभग 100 ग्रामीण  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement