Nohar-काशी राम गोदारा ने लिया अनाज मंडी का जायजा

नोहर (प्रदीप शर्मा) आज दिनांक 21-5-2020 को भाजपा प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ अनाज मंडी नोहर में सरकारी व निजी खरीद व्यवस्था का जायजा लिया व किसानों व व्यापारियों से कृषि ऊपज की खरीद बेचान  से सम्बंधित समस्याओं की जानकारी ली। 
मौके पर तुलाई व्यवस्था को भी देखा गया।
गोदरा ने किसानों से कहा कि आप सजग व जागरूक रहें, हम हर कदम पर किसानों के साथ खड़े हैं। किसानों के साथ किसी प्रकार का भृष्टाचार व अन्याय सहन नहीं किया जायेगा। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल कड़वासरा से भी वार्ता की।
 क्रय विक्रय सहकारी समिति प्रबन्धक श्रीमती विद्या देवी व मंडी सचिव विष्णुदत्त शर्मा से भी किसानों की समस्याओं व विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उसके उपरांत भाजपा प्रदेश मंत्री काशी राम गोदारा ने हनुमानगढ़ जिला कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर नोहर अनाज मंडी में सरकारी खरीद में हुए तोल घोटाले की जांच शीघ्र पूरी कर दोषियों के विरुद्ध अविलम्ब कार्यवाही करने की मांग की।
 इसी क्रम में नोहर फीडर सिधमुख केनाल में सिंचाई पानी की चोरी पर पूर्ण अंकुश लगाकर प्रत्येक नहर माइनर के अंतिम छोर  तक निर्धारित पानी पहुंचाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री नरेन्द्र चौधरी, प्रताप महरिया, देवी लाल सहू आदि समिलित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ