Advertisement

Advertisement

हनुमानगढ़ में नकबजनी वारदात का हुआ खुलासा,जंक्शन पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी


हनुमानगढ़(कुलदीप शर्मा) जंक्शन पुलिस के हाथ आज एक ओर सफलता लगी है। जंक्शन पुलिस ने गुरुवार को नकबजनी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम का गठन करके मुखबिरों की मदद से कुछ पुराने चालान शुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले ओर उसके बाद शहर भर में सीसीटीवी फुटेज की मदद लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जंक्शन थानाधिकारी नरेश गेरा ने बताया कि आईटीआई बस्ती के रहने वाले दो आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपी जितेन्द्र कुमार उर्फ भोलू पुत्र महेन्द्र व रोशनलाल पुत्र साहबराम आईटीआई बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए दोनो शातिर आरोपियों ने आईटीआई बस्ती के वार्ड 4 निवासी धनजय पुत्र लालाराम के ढिल्लों कॉलोनी स्थित सूने मकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था।

 जिसके चलते आईटीआई बस्ती निवासी दोनो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के लिए बता दे कि एक अप्रेल को नकबजनी का मामला जंक्शन थाने में दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने लगातार टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करती रही। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनो आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं। इतना ही नहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनो पकड़े गए आरोपी चोरी व नकबजनी करने के आदी भी हैं। पकड़े गए आरोपी जितेन्द्र कुमार उर्फ भोलू के खिलाफ पूर्व में भी जंक्शन थाने में नकबजनी से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। दोनों ही मामलों में आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान भी पेश किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शिनाख्त परेड के लिए पुलिस इनको न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाएगी। 

जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई रामेश्वरलाल, हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई, कांस्टेबल महंगासिंह, पुरुषोत्तम व संजीव कुमार शामिल रहे। टीम में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से इस मामले में कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement