Advertisement

Advertisement

गांव फौजूवाला में ग्राम पंचायत परिसर में मास्क वितरण कार्यक्रम प्रजापति युवा मंडल संस्था 68 आर.बी. के सहयोग से किया गया

रायसिहनगर। गांव फौजूवाला में ग्राम पंचायत परिसर में आंगनबाड़ी ए व आंगनबाड़ी बी के सभी कार्यकर्ता ,आशा सहयोगिनी द्वारा मास्क वितरण कार्यक्रम प्रजापति युवा मंडल संस्था 68 आर.बी. के सहयोग से किया गया ।इस मौके पर दोनों आंगनबाड़ी की आशा सहयोगिनी सुनीता ,सलीना, सहायिका मंजू , कार्यकर्ता आशा व कमला ने घर पर मास्क तैयार किए उन्हें आज ग्रामीणों को वितरित किए। प्रजापति युवा मंडल संस्था के अध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि इस समय हमें कोरोना महामारी से बच कर रहना होगा हमें निरंतर अपने हाथों को सैनिटाइज रखना होगा, साबुन से बार-बार कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोने होंगे , नियमित व्यायाम करना होगा, नियमित मास्क का उपयोग करना होगा तथा सोशल डिस्टेंस बनाये रखकर अपने आवश्यक कार्यों को करना होगा।इसके अलावा फिट इंडिया ,स्वच्छ भारत, हर घर सहजन, जल शक्ति अभियान इत्यादि कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement