Sameja kothi- बरसात ने खोली गांव में पानी निकासी की पोल! गलियां कीचड़ ओर पानी से अटी...


समेजा कोठी।(सतवीर सिह मेहरा)देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना पता नही कैसे पूरा होगा।समेजा कोठी उपतहसील के हालात बिगडते जा रहे हैं, शायद ही गांव की ऐसी गली हो जो साफ व कीचड़ मुक्त हो।जरा सी बरसात आई नही की महिनें भर पानी गलियों में खड़ा रहता हैं जिससे गंदे पानी में डेंगु मच्छर जन्म ले रहे हैं।जबकि समेजा एक उपतहसील हैं लेकिन हालात देखकर लगता हैं की यहा कोई जिम्मेदार अधिकारी रहता ही नही।पशुचिकित्साल्य की पूरी गली कीचड़ युक्त पानी से अटी पडी हैं पैदल राहगीर वहा से नही गुजर सकता।लोग गुरूद्वारा जाने के लिए अन्य रास्ते से होकर आ रहे हैं लेकिन व्यवस्था में सुधार कोई जिम्मेदार नही कर रहा हैं।पशु अस्पताल के मुख्य दरवाजे में पानी भरा पडा हैं जिससे स्टाफ को भी परेशानी आ रही हैं।

वही समेजा के वार्ड नम्बर एक की मुख्य खाद-बीज सोसायटी रोड़ जिस पर आनाज पिड भी हैं का बुरा हाल हैं।गली के लोंग कई बार मिट्टी गिरवा चुके हैं लेकिन लेबल के अभाव में स्थिति जस की तस हो जाती हैं।वही राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल को जाने वाली सीसी रोड़ का भी कीचड़ से बुरा हाल हैं।

कुछ लोगों ने गांव की पक्की सड़को पर गोबर के ढेर लगा रखे हैं उन लोगों को समझाकर वहा से गोबर के ढेर हटवाने का प्रयास सरपंच को करना चाहिये।

गाव स्वच्छ होगा तो अफसर भी गांव में आयेगे क्यों न प्रयास करे व गांव को स्वच्छ बना दिया जावे।व्यवस्था में सुधार लोगों के  सकारात्मक प्रयास व सोच से ही किया जा सकता हैं।हमारा भी फर्ज बनता हैं की सरकार के स्वच्छ भारत के नारे को साकार किया जावें।निष्ठा, लगन, मेहनत, प्रयास करने पर सब टारगेट हासिल किये जा सकते हैं।

        अभी बजट का अभाव हैं जैसे ही पूरा बजट मिलेगा, जरूर ध्यान दूंगा।                                                                                                           (बलबीर सिह लूथरा, विधायक रायसिहनगर)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ