Advertisement

Advertisement

179 किसानों को 18 लाख 21 हजार की सहायता राशि की स्वीकृति जारी

श्रीगंगानगर,। राज्य सरकार द्वारा फरवरी 2020 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्र के प्रभावित किसानों को रबी 2020 में कृषि आदान-अनुदान दिये जाने हेतु आपदा प्रबंधन के दिशा निर्देशों के अनुसार तहसील अनूपगढ व सादुलशहर के 179 किसानों को सहायता के लिये प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। 

जिला कलक्टर श्री महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि अनूपगढ़ तहसील क्षेत्र के 108 किसानों को 14 लाख 17 हजार 493 रूपये की राशि एवं सादुलशहर क्षेत्र के 71 किसानों को 4 लाख 3 हजार 577 रूपये की सहायता राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement